हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये हुड़दंग ओर हंगामा मचाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के द्वारा  आदेश प्राप्त हुए हैं। उपरोक्तानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर के द्वारा वरिष्ठ उप निरी० के साथ सभी चौकी/हल्का प्रभारियों को थाना क्षेत्र में चेतक पुलिसकर्मियों की  टीमें गठित की गई हैं। जिन सभी को निर्देश दिए गए हैं की अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में ऐसे हंगामा वह हुड़दंग मचाने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कानूनी कार्यवाही करेंगे। जिसके क्रम में चेतक 49 ओर चेतक 47 की पुलिस टीम के द्वारा देर रात कृष्णा नगर गली नंबर 20 में चार युवकों को हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। सभी गिरफ्तार युवकों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु जॉइंट मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। थाना क्षेत्र में आगे भी अभियान चलाकर हुड़दंड मचाने वालो के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours