हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बालावाली तिराहे पर पहुंचकर हरियाणा में अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के सामने फाइनल ईयर की छात्रा नीतिका तोमर को सरेआम गोली मारने वाले हत्यारों का पुतला दहन किया, और एक ज्ञापन लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि वह जल्द से जल्द छात्रा नीतिका तोमर के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन चौधरी ने कहा एक तरफ जहां देश की बेटी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के माध्यम से बेटे को पिछाड़ रही है। वही हरियाणा में छात्रा नीतिका तोमर को सरेआम गोली मार दी गई, और उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा आखिर उसका गुनाह किया था जो उसे इस तरह सरेआम गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि वह दिन कब आएगा जब हमारे देश की बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने हरियाणा में हुए हत्याकांड की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए छात्रा नीतिका तोमर के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours