हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पूरे देश में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य प्रगति पर है और कहीं ना कहीं कोरोना महामारी के आंकड़े भी देश में कम होते दिखाई दे रहे है। लेकिन कोरोना की दुसरी लहर में ग्राम क्षेत्र भी प्रभावित हुए है। जिसमें सवाल भी उठे, कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ ध्यान दें और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोनावायरस को रोका जाए। जिसको लेकर सरकार कहीं ना कहीं गंभीर भी दिखाई दी। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ साथ ग्रामवासियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया। इसका फायदा उठाकर ग्राम वासियों ने कोरोना वैक्सीन लगवा कर उठाया और अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कोरोनावायरस की जड़ खत्म कराने के लिए आपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। फलस्वरूप कोरोना के आंकड़ों में ओर बड़ी तेजी से कमी आई है। इसी क्रम में आज गढ़ मीरपुर में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं मानसी परियोजना की कार्यकर्ता हिना रजा ने बताया कि आज प्राइमरी स्कूल गढ़मीरपुर में 45 वर्ष से अधिक के लोगों को कोविसिल्ड कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। और गांव के लोगों को घर घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना वैक्सीन लगवाने केे लिए जागरूक भी कर रही है। जिसमें ग्राम प्रधान नेेे भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानेेे के और इसके फायदे ग्रामीणों को बताएंं। जिससे ग्रामीणों के अंदर बसा कोरोना वैक्सीन केेे प्रति डर निकल सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours