हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। खिदमत वेलफेयर संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण इससे पूर्व संस्था के कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के कोषाध्यक्ष खालिद हुसैन द्वारा बताया गया कि संस्था दिव्यांग हित के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी भूमिका निभा रही है, संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अलग- अलग मुहिम चलाई जा रही है जिसमें एक मुहिम हमारी धरती हमारी जिम्मेदारी के नाम से चलाई जा रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है, और बताया की पिछले साल संस्था द्वारा 300 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया था जो कि पूरा कर दीया गया है, इस बार भी 100 पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है,संस्था के सचिव एडवोकेट शाहनवाज ने बताया कि संस्था द्वारा दिव्यांग, विधवा, वृद्धा, अनाथ, बेघर, गरीब लोगों के हित मे कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है, संस्था के उपाध्यक्ष सुदेश चौहान ने हमारे जीवन में पौधे की महत्वता को बताते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यो को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप देकर अपने घर के आसपास पौधे को लगाने को कहा जिससे पौधे की देखभाल करने में आसानी रहे, दलीप सिंह ने कहां कि ऑक्सीजन हर जीवित प्राणी के लिए अति आवश्यक है, ऑक्सीजन के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं पेड़ पौधों ही ऑक्सीजन का स्रोत है, महासचिव जुल्फिकार अली ने कहा की अपने जीवन में हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए और पहले से लगे हुए पेड़ पौधों की देखभाल करने का निश्चय करें, संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर के साथ ओमवीर, वाजिद अली, वैशाली अरोड़ा, सरफराज अली, मुराद पेंटर साहब व पंकज मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours