हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जा रहा है, इस दिवस को मनाने का केवल एक ही मकसद है, प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना उसके महत्व के बारे में लोगों को बताना। इस पर आज थाना सतपुली में भी पुलिस कर्मियों द्वारा थाना परिसर में फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में थाना परिसर के बच्चो द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष रूप से उत्साह देखने को मिला। बच्चो ने बताया की हम सभी को अपने जन्मदिन ओर पारिवारिक समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। जिससे पर्यावरणीय संकट से बचा जा सके। वंही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा सभी बच्चो को उपहार के रूप में चॉकलेट दी गयी। तथा उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा की हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए, क्योकि वृक्ष ही धरा का आधार है। पेड, नदियां जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। प्रकृति से हम कितना कुछ लेते हैं लेकिन बदले में हम क्या देते हैं,प्रदूषण। कई बड़े शहरों में आज प्रदूषण स्तर इस कदर बढ़ गया है कि सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। इसलिए हम सबको इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, गंदगी और प्रदूषण न फैलने दें। ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। क्योंकि अगर प्रकृति संरक्षित है तो मानव जीवन सुरक्षित है। इस अवसर पर उप० नि इंदरजीत राणा, हेड का० कीर्ति, का० देशराज, डॉ० रीना, मनस्वी तेजस्वी शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours