हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय संघीपुर ब्लॉक बहादराबाद मे कोरोना वैक्सीन 45+ आयु वर्ग का शिविर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान शहजाद के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय संघीपुर के विपिन कुमार, मुरसलीन एवं संतोष चौहान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ी के कुलदीप कुमार, संजय कुमार, हरेंद्र कुमार, तोहिद उल्ला खां एवं संजीव कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी संघीपुर संजीव कुमार, अनीता एवं गुलशन जहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संघीपुर से असीमा विश्वास एवं समस्त स्टाफ द्वारा शिविर को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप कुल 325 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हुआ जो की उत्तराखंड के किसी एक सेंटर पर वैक्सीनेशन की अधिकतम संख्या का रिकॉर्ड है। इसके साथ-साथ यह भी बताना आवश्यक है की वैक्सीन खत्म होने के कारण कम से कम 50 व्यक्ति जो लाइन में थे उनका वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। इस कार्य को सफल बनाने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी एवं क्षेत्र के संकुल समन्वयक अजय विरमानी द्वारा विशेष प्रयास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके के लेखपाल एवं सेक्रेटरी का कार्य सराहनीय रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours