हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को देश व्यापी ट्विटर अभियान से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को उठायेगा। जिससे केंद्र सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिए। ट्वीट पर देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक माननीय प्रधानमंत्री को एवं अपने-अपने राज्य मुख्यमंत्री को हेज टैग करके restoreoldpension पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करेगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी०पी सिंह रावत ने देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों से अपील की है कि ट्विटर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें जिसमे देश के सभी कार्मिक संगठनों को भी महत्वपूर्ण भागीदारी करने हेतु अपील की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours