हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने देहरादून मे  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सिडकुल में सत्यम ऑटो से संबंधित स्थाई श्रमिकों की रोजगार बहाली को लेकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष श्रमिकों की बहाली की मांग उठाते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पूर्व में कंपनी प्रबंधन द्वारा गैरकानूनी रूप से कंपनी ने लगभग 300 श्रमिकों को बाहर निकाल दिया है। उनके परिवार पर रोजी रोटी का भारी संकट आ गया है करोना काल मे वैसे भी श्रमिकों एवं गरीबों पर संकट का काल चल रहा है ऐसे समय जब सभी लोग गरीबों व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं ऐसे में इन स्थाई श्रमिकों को रोजगार की व्यवस्था कराने से इनके परिवार का पालन पोषण सुचारू हो पाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकरण में सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया। इस अवसर पर साथ मे सभासद सिंह पाल सैनी, मंडल बहादराबाद  महामंत्री चौहान चौहान, अभिषेक शर्मा के साथ ही सत्यम कंपनी के श्रमिक महिपाल सिंह, खेम सिंह कंडारी, दिनेश राणा व चंद्रेश आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours