हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की/मंगलौर। मंगलौर विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन की माता नफीसा खातून (74) वर्ष का देर रात उनके मंगलौर आवास पर निधन हो गया।कोविड नियमों और जन सुरक्षा के मद्देनजर उनको सुबह फ़ज़र की नमाज के बाद उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफ़न किया गया। पूर्व मंत्री व उत्तराखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष रहे काजी मोहिउद्दीन की पत्नी व उ.प्र. के पूर्व मंत्री सैय्यद सईदुल हसन की बेटी नफ़ीस खातून का हार्ट की बीमारी के कारण रुड़की एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पर्व भर्ती कराया गया था, जहां से कल शाम ही मंगलौर उनके किला स्थित निवास लाया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया। विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन व उनके छोटे भाई काज़ी नुरुद्दीन को उनके निवास पर सुबह से ही सांत्वना देने वालों का तांता लग गया था, मगर कोविड नियमों को देखते हुए दोनों भाई व उनके परिजन सोशल डिस्टनसिंग के साथ लोगों से मिलते रहे। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व राज्य मंत्री विनीत आर्य, विधायक ममता राकेश, हाजी फुरकान अहमद, पूर्व विधायक मो.शहज़ाद, मेयर रुड़की गौरव गोयल, पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, शायर अफ़ज़ल मंगलौरी, सीओ पुलिस पंकज गैरोला, लंढोरा के चेयरमैन मो. शहज़ाद खान, झबरेड़ा के पूर्व विधायक चेयरमैन यशवीर सिंह, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक आदि ने मंगलौर पहुँच कर विधायक निज़ामुद्दीन की माता जी के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की, इसके अलावा फोन पर महाराष्ट्र के गवर्नर बी.एस. कोश्यारी, कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, राष्टीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि ने विधायक मंगलौर को सांत्वना दी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours