हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले में नशे का कारोबार चरम पर है। जिसमें ज्यादातर युवा वर्ग और नाबालिक बच्चे लिप्त हैं जिस कारण नशे की वजह से कई नाबालिग बच्चे मौत का शिकार भी हो चुके हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र नशे के मक्कड़ जाल के कारोबार में फंस चुका है। जिसका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले की कोतवाली, थाना और चौकी पुलिस ने नशे के मकड़जाल को तोड़ने के लिए अभियान भी तेज कर दिया है। आए दिन पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर शिकंजा कस रहा है। जगह जगह मुखबीर के खुफिया तंत्र तैनात किए गए हैं। पुलिस के जवान भी हर गली मोहल्ले पर नजरे गड़ाए हुए हैं, जिससे नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लग सके। इसी क्रम में रिजवान पुत्र अल्ताफ निवासी गाडोवाली थाना पथरी को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गाडोवाली नई पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 9.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र, उप निरीक्षक विजय सैलानी, कांस्टेबल मुकेश उनियाल, कांस्टेबल देवेंद्र रावत, नारकोटिस टीम मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours