हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अपने कर्तव्य के धनी तेज तर्रार रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार एक बार फिर शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में कामयाब हुए हैं। उनके मजबूत खुफिया तंत्र की सूचना और सतर्क पुलिस टीम की सहायता से अभियुक्त रवि पुत्र टीटू निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर को दबोचा गया है। जिसके कब्जे से 101 पव्वे देसी शराब तोहफा मारका यूपी मारका बरामद की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 318/ 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। वहीं रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि एसएसपी अबुदई कृष्णराज एस. के आदेशानुसार, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्रकार के नेतृत्व में शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान छेड़ रखा है जिसके फलस्वरुप अभियुक्त रवि को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 101 पव्वे देसी अवैध शराब बरामद की गई है। जिसके विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधियां या अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है उसको बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरोध सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी। पुलिस टीम में रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल अमित गौड, कांस्टेबल नेगी, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल गजेंद्र मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours