हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर हरिद्वार धर्मनगरी से है जहां रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि झपटामार  मोबाइल चोर एक महिला का मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल सहित चोरों को चंद घंटों में धर दबोचा। आपको बता दे की आज अंकिता शाह पत्नी सचिन शाह निवासी शिवालिक नगर द्वारा रानीपुर कोतवाली पर आकर अभियोग दर्ज कराया कि, सेक्टर-4 चौक, भेल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने रास्ता रोककर उनका ओप्पो मोबाइल लूट लिया। जिस संबंध में रानीपुर कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। और अभियुक्तों को पकड़ने के लिए कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा ने तत्काल टीम का गठन करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम धामी, उप निरीक्षक कुंवार राम आर्य, कांस्टेबल सोहन राणा, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी को सम्मिलित किया गया। जिसमें पुलिस टीम के द्वारा तत्काल प्रभाव से रानीपुर पुलिस ने मोटसाइकिल यूके 08 एवी 2591 पर 3 सवार व्यक्तियों में से दो अभियुक्तों को आशुतोष पुत्र तोफा राम निवासी जगजीतपुर हरिद्वार व जय शर्मा सन ऑफ रमाशंकर शर्मा द्वारिका विहार फुटबॉल ग्राउंड के पास थाना कनखल भेल के स्टेडियम के पीछे वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। लेकिन एक फरार अभियुक्त रवि खत्री भागने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही है पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान महिला का मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। लुटा हुआ मोबाईल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायलय में पेश किया जाएगा व मुकदमे के संबंध में पूछताछ कि जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours