हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत पनियाला रोड स्थित सुभाष नगर रुड़की में लगे शिविर में सैकड़ों लोगों ने गोल्डन कार्ड बनवाएं। शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने किया। उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का आमजन को लाभ मिलेगा तथा किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करते हुए गरीब व आमजन के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रक्षा वालिया, गौरव शर्मा, राखी शर्मा, रीना अग्रवाल, कांता देवी, आरती गोस्वामी, हर्षिता शर्मा, समीर खान, हेमेंद्र वालिया अमित वर्मा, अश्वनी वालिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें, वहीं दूसरी ओर साउथ प्रीत विहार में युवा भाजपा नेता सौरभ कश्यप द्वारा लगाए गए शिविर में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत अनेक लोगों को गोल्डन कार्ड बांटे गए एवं दर्जनों लोगों के कार्ड भी बनाए गए। इस शिविर का उद्घाटन समाजसेवी गौरव गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र त्यागी, रवि कुमार, मनोज कुमार, हिमांशु चौहान, विजेंद्र कुमार, रेखा देवी, अनुज कुमार तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours