हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। आज माँ गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर मनाया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए लॉक डाउन के कारण जरूरतमंद कहां से लाए अपने बच्चों के लिए रोटी ऐसे में जरूरत मंद लोगों का सहारा बनकर उभरे एक ऐसे समाजसेवी युवा जिनका नाम हर जरूरतमंद व्यक्ति की जुबान पर है, भोला शर्मा जी हाँ भोला शर्मा विश्व हिंदू संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी भोला शर्मा ने 2020 से वर्तमान 2021 कोरोना संकट काल के दौरान पहले भी जरूरतमंद लोगों की हर सम्भव मदद की और अब फिर निरंतर उनका संघर्ष जारी है आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भी कई जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया। जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए आज उनको 29 वा दिन है आपको बता दें कि इस तरह की सेवाएं वह निरंतर करते रहते हैं आइए आपको बताते हैं 2020 में भी कुछ महीनों के लिए लॉक डाउन लगाया गया था हरिद्वार के छोटे बड़े व्यापारियों को लगा की दोबारा कोरोना काल जैसी वैश्विक महामारी 2021 में फिर दोबारा नहीं आएगी 2021 के कुंभ मेले पर निर्भर बैठे व्यापारियों में फिर से उभरने की खुशी की लहर थी मगर वह इस कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारीऔर इस कोविड कर्फ्यू से अंजान बने बैठे थे। हरिद्वार का एक-एक व्यापारी तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं पर निर्भर था मगर जैसा वह चाहते थे ऐसा नहीं हुआ समय ने करवट पलटी और फिर से कोरोना की दूसरी लहर के संकट का खतरा मंडराया और कुछ नई बीमारियां भी अपने साथ लेकर आया जिससे हरिद्वार के सभी छोटे बड़े व्यापारियों की हिम्मत टूट गई और रोजी रोटी कमाने के लाले पड़ गए।कोरोना संकट की घड़ी को देखते हुए समाजसेवी भोला शर्मा ने उनका साथ दिया और उन्होंने कहा कि वह इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन सामग्री, सब्जी, मास्क, सेनेटाइजर आदि घर घर जाकर उपलब्ध कराएंगे और जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। ऐसा उनका लक्ष्य अभी तक जारी है ऐसे जुझारू, कर्मठ, ईमानदार नेता की छवि आज उन जरूरतमंद लोगों में देवदूत बनकर सामने आ रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours