हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के लादपुर कला गांव में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जल भरा हुआ है जिससे ग्रामीणों को गांव से बाहर आने, जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है जो ग्रामीणों के लिए सालों से एक बड़ी समस्या बन कर रह गई जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक नासूर बनी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया।


 वही आज लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी मामले की जांच करने लादपुर कला गांव पहुंचे और वहां पूरे मामले की बारीकी से जांच की गई, उन्होंने बताया कि गांव से बाहर निकलने वाले मार्ग पर पानी भरा है। जिसकी शिकायत भी कई बार हो चुकी है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला, उन्होंने बताया आज मामले को बहुत ही बारीकी से देखा गया है जो कारण सामने आया उसके अनुसार गांव के पानी की निकासी जहां होनी है, वह जगह गांव से ऊंचाई पर है और सड़क के बराबर में नाले की व्यवस्था नहीं है दूसरी ओर किसानों के निजी खेत भी हैं, उन्होंने कहा जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए जल्दी ही किसानों के साथ संबंधित अधिकारियों की एक बैठक की जाएगी और मामले का हल निकाला जाएगा, बरहाल अब देखना यह होगा कि क्या ग्रामीणों के आगे नासूर बनी जलभराव की समस्या से निजात मिल पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours