हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। विश्व हिंदू संस्था द्वारा वर्चुअल संवाद बैठक के जरिए संस्था का विस्तार करते हुए। अकबरपुर देहात कानपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह को विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रिय महासचिव की जिम्मेदारी संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति के द्वारा दी गई। प्रजापति ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह संस्था में पिछले एक साल से कार्य कर रहे हैं, उनके कार्यों और कर्मठता को देखते हुए संस्था की कोर कमेटी से सलाह कर घोषणा की गई है, धर्मेंद्र सिंह के साथ आज कुछ नए जिम्मेदार लोगों ने भी संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर संस्था की सदस्यता ली। जिसमें प्रमुखता से इंदर सिंह एडवोकेट, केहर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, शिव कुमार गुप्ता, धूप सिंह आदि ने भारी मात्रा में संस्था की कानपुर में महिलाओं सहित सदस्यता ग्रहण ली। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने की एवं संचालन युवा अध्यक्ष प्रशांत प्रजापति ने किया, अध्यक्षता करते हुए संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह जैसे जिम्मेदार व निस्वार्थ व्यक्ति की संस्थाओं को ही जरूरत होती है, इसीलिए ऐसे महत्वपूर्ण पद पर संस्था द्वारा इनको मनोनीत किया जा गया। धर्मेंद्र सिंह से अपेक्षा की जाती है कि  पूरे  उत्तर प्रदेश के समस्त जिला विधानसभा एवं नगर ग्राम तक संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति की नीतियों पर चलकर संस्था के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ऐसी मै धर्मेंद्र सहित उनकी टीम से अपेक्षा रखता हूं इसके साथ ही वर्चुअल वार्ता कर रहे सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित धर्मेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। नवनियुक्त महासचिव धर्मेंद्र सिंह ने संस्था को आश्वासन देते हुए, कहा कि बहुत जल्द अपनी टीम बनाकर विभिन्न जिलों, विधानसभा ओर नगर में संस्था की इकाइयां गठित की  जाएगी ओर हिंदुत्व व राष्ट्र के समाज हित के कार्य को अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी छविराम सैनी, नेमचंद सैनी, सत्यवीर सिंह राठौर, भारती प्रजापति, कविता अरोड़ा एवं संस्था के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे समस्त हिंदुओं की आस्था विश्व हिंदू संस्था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours