हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को पत्र भेजकर दल्लावाला गांव से डिग्री कॉलेज को खानपुर शिफ्ट करने की मांग की है। वही उन्होंने दल्लावाला गांव में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा जो तीन करोड़ 45 लाखों रुपए की धनराशि आवंटित की गई है उनका तह दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि दल्लावाला डिग्री कॉलेज को खानपुर में शिफ्ट किया जाए क्योंकि दल्लावाले डिग्री कॉलेज से खानपुर व उसके आसपास के करीब 30 गांव के बच्चों को उसका लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा दल्ला वाला उत्तर प्रदेश से सटा हुआ गांव हैं। 
अगर यह डिग्री कॉलेज दल्लावाला गांव में बनता है तो इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश के बच्चे ही उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर डिग्री कॉलेज को खानपुर में शिफ्ट किया जाए तो करीब 30 गावों के बच्चों का भविष्य संवर सकता है क्योंकि खानपुर के आसपास के बच्चे लक्सर डिग्री कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। उन्होंने पत्र में कहा लक्सर तहसील में लगभग 100 से ज्यादा गांव है जहां मात्र एक राजकीय महाविद्यालय है और खानपुर के आसपास जितने भी गांव है उनमें से कोई भी दल्लेवाला पढ़ने नहीं जा सकता क्योंकि खानपुर से दल्लावाले की दूरी करीब 15, बीस किलोमीटर की है और आने-जाने की सुविधा भी नहीं है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से दल्लावाला गांव से डिग्री कॉलेज को खानपुर में शिफ्ट करने की मांग करते कहां है लक्सर तहसील क्षेत्र बड़ा है इसमें एक डिग्री कॉलेज रायसी में भी आपके द्वारा बनवा दिया जाए तो यहां के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में ना जाना पड़े।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours