हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
जब कोरोना की दूसरी लहर को लेकर WHO समेत वैज्ञानिकों ने चेताया था, परंतु मोदी सरकार बिहार और बंगाल चुनाव में व्यस्त थी। कोरोना महामारी में पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है ऐसे में मोदी टूल किट प्रकरण के बहाने अपनी छवि की सुधारने में लगे है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा की आज कोरोना शहरों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में पहुँच गया है ऐसे क्षेत्रों में ऑनलाइन बुकिंग के तहत टीकाकरण संभव नही है। शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों पर लंबी लंबी लाइन लगी है ओर लोगो को स्लॉट नही मिल रहे। केंद्र सरकार आकड़ो के मकड़जाल से देश की जनता को भ्रमित कर रही है। बीजेपी के प्रवक्ता झूठे तथ्यों का सहारा लेकर अपनी सरकार की छवि को पाटने में लगे है। जब पूरा विश्व कोरोना 2 की तैयारी कर रहा था तब मोदी अंतरास्ट्रीय जगत में कोरोना से लड़ाई जितने का दावा के रहे थे। इस अवसर पर ओ पी मिश्रा, हेमा भण्डारी, अनिल सती, सुरेश तनेजा, पवन कुमार, (संगठन मंत्री हरिद्वार) तनुज शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, गीता देवी, शाह अब्बास मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours