हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। खबर हरिद्वार से जहां आज सुबह 6 बजे करीब रविदास बस्ती कनखल में 1 गर्भवती गाय को करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे अपनी टीम के साथ वरिष्ठ समाजसेवी व विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ओर उनके द्वारा गाय का अंतिम संस्कार किया गया। सोचने की बात ये है कि मामला सुबह 6 बजे का है ओर सबसे हैरत की बात यह है कि जब किसी ने गाय की तरफ धियान नही दिया तो लोगो द्वारा भूपेंद्र कुमार को इसकी जानकारी 4 बजे मिली, सबसे बड़ी बात यह है कि मामला दो वार्डो के बीच का है, जहां दोनो पार्षद भाजपा के है क्या इनकी नजर गाय पर नही पड़ी य जानबूझकर अनजान बने रहें, यह एक अपने आप मे बहुत बड़ा सवाल है। हरिद्वार धर्मनगरी में एक अपनी अलग पहचान बनाने वाले भूपेंद्र कुमार ऐसे शख्सियत है, जो हर प्रकार की मदद करने का दम रखते है। जब इस पूरे मामले को लेकर जानकारी ली तो भूपेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है, करंट लगने से गर्भवती गाय की मौत हो गयी थी, उन्होंने बताया कि मुझे इसकी सूचना 4 बजे करीब मिली और तत्काल अपनी टीम  के साथ जाकर गाय माता का अंतिम संस्कार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने लोगो से अपील की है कि सभी जानवर का पालन करने वाले खुले में जानवरों को न छोड़े, ओर साथ ही साथ प्रशासन से भी अपील की है की जो भी जानवरों को खुले में छोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours