हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० द्वारा जो लोग कोविड कर्फ्यू का उलंघन कर रहे है उनके खिलाफ थानाध्यक्ष व चौकीप्रभारियों को सख्त से सख्त दिशा निर्देश दे रखें है। जो भी उल्लंघन करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। हो जाएं सावधान हरिद्वार पुलिस बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर शिकंजा कस रही है। आज कनखल पुलिस ने शाम के समय प्रेमनगर पुल के आस-पास बने घाटों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो पर शिकंजा कसते हुए हिदायत देकर छोड़ा गया। कनखल पुलिस द्वारा लोगो को कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। कनखल थाना वरिष्ठ एस०एस०आई राजेन्द्र रावत मय पुलिस बल के साथ खुद मैदान में उतर कर लोगो को कोविड कर्फ्यू का पालन करवा रहे है। और साथ ही साथ अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूम रहे लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करते नजर आ रहे है। तभी जा कर कोरोना की चेन टूटेगी, आपको बता दें कि हरिद्वार पुलिस द्वारा लोगो से बार-बार अपील की जा रही है कि बहुत ही जरूरी काम हो तो तभी घर से बहार निकलें अन्यथा घर में रहें सुरक्षित रहें, माक्स व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours