हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की लक्सर तिराहे को शिव चौक और तिराहे पर रखी शिव मूर्ति के अनावरण ना होने से नगर वासियों में रोष उत्पन्न हो रहा है। नगर वासियों का कहना है कि भगवान की मूर्ति को इस तरह ढक कर रखना अशुभ और अनर्थ के संकेत हैं। आपको बता दें कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता के प्रस्ताव पर रुडकी लक्सर तिराहे पर शिव मूर्ति की स्थापना हुई है और तिराहे को शिव चौक का नाम दिया गया। वही नगर पालिका द्वारा इसकी एनओसी भी दे दी गई है मगर महीनो गुजर गए लेकिन इस शिव मूर्ति का अनावरण नहीं हो पाया। जिसके चलते नगर वासियों में रोष उत्पन्न हो रहा है। नगर वासियों का कहना है जो हमारे यहां के जनप्रतिनिधि हैं उनकी जो किसी काम को लेकर चाहत होती है। वह चाहत टेंडर होने तक ही सीमित होती है अपना टेंडर पास हुआ और अपने किसी चहेते को दिलवाना अपना कमीशन खाना और मौज लेना रह गई है। उनका कहना है हरिद्वार में विश्वव्यापी महाकुंभ हुआ, पूरी सरकार ने 42 सो करोड रुपए कुंभ पर खर्च किए और इस कुंभ को भव्य दिव्य बनाने की और प्रसारित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, तो क्या यहां किसी को भी मूर्ति का अनावरण करने की फुर्सत नहीं मिली उनका कहना है इसका टेंडर विधायक के रिश्तेदार को हुआ है और उनकी कोई रुचि क्षेत्र के विकास में जनता के हितों और उनके सरोकारों को लेकर नहीं रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां का विधायक फेल हो चुका है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours