हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। परमार्थ ट्रस्ट के स्वामी चिदानंद ने बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुवे कोविड केयर सेंटर गीता भवन जो एक एम्बुलेंस भेट की।स्वामी चिदानंद सरस्वती ने लक्ष्मण झूला के कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी चन्द्र प्रकाश को एम्बुलेंस की चाबी सौपते हुवे उसे जनहित में रवाना किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही हैं ऐसे में रोगियों को कोविड सेंटर लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कोविड सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर देने के भी बात कही। समाजसेवी आशाराम पोखरियाल ने कोविड सेंटर के नॉडल प्रभारी चन्द्र प्रकाश के द्वारा दी गयी सेवाओ की प्रशंसा करते हुवे कहा कि वीवीआइपी जॉन में चंद्र प्रकाश द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। जिसके लिये उन्हें राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च पुरुस्कार द्वारा पुरुस्कृत करना चाहिए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours