हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महानगर कांग्रेस सेवादल हरिद्वार ने कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रोन्नत वेतन का लाभ पहले की तरह ना मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। सातवें वेतन में 10 साल 20 एवं 30 साल की सेवा पर एसीपी की व्यवस्था सरकार की ओर से दी जा रही है जबकि प्रदेश में छठा वेतनमान लागू होने पर सरकार ने प्रोन्नत वेतन दिया था लेकिन वर्तमान में एसीपी की व्यवस्था में राज्य के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इनका वेतन पूर्व की तरह दिया जाए, जो प्रोन्नत वेतनमान के बिना संभव नहीं है। कुछ यही हाल अन्य कर्मचारी संवगौ का है। महानगर कांग्रेस सेवादल हरिद्वार ओर से कहा गया है कि सरकार प्रोन्नत वेतन की व्यवस्था को पहले की तरह लागू करें। मोनिक धवन ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार सुने तबादला सत्र के बावजूद शासन ने पिथौरागढ़ से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर डायट उधम सिंह नगर में तैनाती कर दी। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। तबादला एक्ट के अनुसार माध्यमिक में हर श्रेणी में शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले किए जाएं। स्थिति सामान्य होने के बाद इन शिक्षकों को पदभार ग्रहण कराया जाए। महानगर कांग्रेस सेवादल हरिद्वार मांग करता है कि कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ पहले की तरह मिले, अगर सरकार यह नहीं देती है लाकडाउन के खुलने के बाद महानगर कांग्रेस सेवादल हरिद्वार इस पर आंदोलन करेगा और  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours