हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी ) श्रीनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी०पी सिंह रावत ने कहा है कि वर्तमान संस्करण में लोकतंत्र का चौथा महत्वपूर्ण स्तंभ पत्रकारिता है जिसके बिना देश में लोकतंत्र अधूरा है। आज जनहित के मुद्दों से लेकर कर्मचारी संगठनों की आवाज से लेकर  आवाज पहुंचाने  का सही पटल है तो पत्रकारिता है। जब सरकार में बैठे नेता एवं शासन प्रशासन के अधिकारी जनता की बात नही सुनते है तो पत्रकारिता के माध्यम से  ही जनहित की आवाज सुनी जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी०पी सिंह रावत ने कहा है कि देश में आज पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण योगदान है तो पत्रकारिता का है राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा की आवाज को समय समय पर   देश के  हर पटल तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण भूमिका पत्रकारिता का है, बी०पी सिंह रावत ने आज पत्रकारिता दिवस पर देश के सभी पत्रकार बंधुओ को बधाई शुभकामनाएं दी है। भले ही आज हम डिजिटल इंडिया की बात करते है लेकिन अभी भी  समाचारों का सबसे बड़ा माध्यम अखबार ही है जिसकी हर सुबह महत्वपूर्ण भूमिका आज भी दिन निकलने से पहले बनी रहती है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours