हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के द्वारा हर घर हर दुकान सैनिटाइजर अभियान के तहत आज मॉडल कॉलोनी रानीपुर, ब्रह्मपुरी ओर काशीपुरा मे अभियान चलाया। इस अवसर पर पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा की पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा सैनिटाइजर अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य है घर-घर जाकर लोगो को बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करना। अभी हाल में ही पार्टी के द्वारा आपका डॉक्टर, आपके घर द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 8800026100 जारी किया है। जिससे आप फ्री सलाह ले सकते है, जिला सचिव अनिल सती ने कहां की पार्टी का प्रमुख लक्ष्य प्रदेश कोरोना मुक्त हो इसके लिए पार्टी युद्ध स्तर पर लगी हुई है, इसके लिए पार्टी 3 जून से पूरे प्रदेश में अभियान चलाने जा रही है। पार्टी हर गाँव में कोरोना केअर हैल्पडेस्क सेन्टर खोलने जा रही है, ताकि जरूरतमन्दों को इसका लाभ मिल सके। अभियान में हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा, पवन कुमार, शिशुपाल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours