हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री ने मीडिया के माध्यम से सीएम तीरथ सिंह रावत व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से ग्रेजुएशन कर रहे बच्चों के भविष्य ओर परीक्षा को लेकर अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन कर रहे कई बच्चो ने उन्हें बताया कि जो परीक्षाएं फ़रवरी मार्च में हो जानी चाहिए थी वो कोरोना के चलते अब तक नहीं हुई, और ना ही निकट समय में होने के आसार दिख रहे हैं। जिस कारण बच्चे असमंजस की स्थिति में हैं कि वो अगले सेमेस्टर कि तैयारी कैसे करें? छात्र संगठन भी इस ओर ध्यान ना देकर राजनेताओं की परिक्रमा कर सक्रिय राजनीति में पहचान बनाने में लगे हैं। जिस कारण बीए, बीएससी, एलएलबी कर रहे बच्चे मानसिक तनाव में हैं। देश का भविष्य इन युवा छात्र छात्राओं के भविष्य को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने उत्तराखंड के मुख्य मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से अपील की है कि जिस तरह इंटर तक के बच्चों के भविष्य को देखते हुए विकल्प निकला गया है, उसी तरह ग्रेजुएशन कर रहे इन छात्रो की या तो अविलंब परीक्षा कराई जाए अन्यथा इन्हे प्रोमोट कर अगले सेमेस्टर की तैयारी कराई जाए। ताकि ये छात्र मानसिक तनाव से बाहर निकल अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours