हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना संकटकाल मे भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने अपने समर्थक साथियों सहित गरीब जरूरतमंद परिवारों के घर घर पहुंच कर राशन वितरण किया। चंद्र मोहन कौशिक पिछले काफी समय से निरन्तर जरूरतमंदों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं से उनकी मदद कर रहे हैं। इसी क्रम मे उन्होंने रामघाट, विष्णु घाट, हिमालय डिपो गली, निर्मला छावनी, लोधा मंडी, इंडस्ट्री एरिया के जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया। चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि कोरोना के इस भयावह संकट काल में हमारा एक ही उद्देश्य है जरूरतमंद गरीब परिवारों में राशन पहुंचाना। उन्होंने बताया कि उनका आगे भी यही प्रयास रहेगा कि इस संकट काल में कोई भी जरूरतमंद गरीब परिवार रोटी के अभाव में भूखा ना रहे। उन्होंने अपनी टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया जो इस भयावह वातावरण में भी गरीब जरूरतमंद परिवारों के घर-घर राशन पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मैं नारी शक्ति को भी नमन करता हूं जो घर में राशन किट बनाने में पूरी लगन से जुटी है। उन्होंने बताया कि गरीब जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरण में जो अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं ऐसे शुभचिंतकों का वो हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ एवं भगवती माता की कृपा एवं सभी सहयोगियों के सहयोग से गरीब जरूरतमंद परिवारों को सामर्थ्य अनुसार राशन वितरण जारी रहेगा। राशन वितरण में मुख्य रूप से महंत रोहित गिरी, सावक मंच जिलाध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, शिवम कौशिक, प्रताप कन्याल, अनुज मित्तल, विनोद शर्मा, मनोज रावत, आशीष नेगी, राजीव शर्मा, गौरव पंत आदि ने सहयोग मिल रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours