हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में जो क्षेत्र सर्वाधिक दुर्घटनाग्रस्त अंतर्गत आता है एक बार फिर उसमे एक घर का चिराग बुझ गया। लक्सर रोड पर कटारपुर पेट्रोल पंप के पास पदार्था गांव के दो युवको की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमें बाइक चलाने वाले आजम पुत्र इरशाद की हैलमेट पहनने के बावजूद सर में चोट लगने के कारण मृत्यु हो गयी। जबकि पीछे बैठे युवक को इस दुर्घटना का ऐसा सदमा लगा कि वह किसी भी तरह की बात करने की इस्तिथि में नही है। मृतक के परिजनों में से आजाद ने बताया कि दुर्घटना पहली बनी हुई है कि उनकी बाइक किस चीज से टकराई जो सर की हड्डी ही पिचक गयी। ऐसा लगता है मानो कोई भारी वाहन का पहिया सर के ऊपर से गुजरा हो। इस विषय मे फेरुपुर चौकी इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल से ऐसा प्रतीत होता है कि मानो बाइक का साइड स्टैंड  सड़क से टकराने से बाइक गिरी हो। क्योकि सड़क पर दूर तक बाइक फिसलने के निशान पड़े हुए हैं। जानकारी से पता चला कि मृतक आजम पदार्था गांव में इरशाद का पुत्र था। जबकि अन्य घायल युवक मुराद जिसकी उम्र 16 साल है वह भी इसी गांव से है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours