हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। थाना सतपुली जनपद पुलिस कप्तान पी०रेणुका देवी के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय से चलायी जा रही मिशन हौसला मुहिम के तहत निर्देशित किया गया है। की कोरोना काल मे सभी अपने अपने थाना क्षेत्र में रह रहे ऐसे बुजुर्ग, असहाय ओर जरूरत मंद लोगो की हर सम्भव मदद करे। इसके तहत ही आज थाना सतपुली के चौकी दुधारखाल क्षेत्र के गांवो में रह रहे। ऐसे बुजुर्ग असहाय और जरूरतमद लोगो को थाना पुलिस टीम द्वारा राशन की 17 किटों को वितिरत किया गया। ओर साथ ही साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क भी दिए गये। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा आम जन से अपील करते हुए कहा कि, मिशन हौसला मुहिम से लोगो को जुड़ना चाहिये। जिससे कोरोना काल मे समाज के ऐसे लोगो की मदद हो सके। पुलिस टीम में है०का० सुशील का० मदन, देशराज, प्रकाश हर्षवर्धन और कुलदीप शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours