हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना महामारी के अंत के लिये जहां देश के वैज्ञानिक, डॉक्टर सरकार एकजुट होकर लगे हुवे है तो दूसरी और अध्यात्म शक्ति के द्वारा कोरोना के अंत के लिये अब गांव गांव में भी धार्मिक अनुष्ठान होने शुरू हो गए हैं। हरिद्वार के बहादरपुर जट्ट गांव में हनुमान कुटिया पर स्वामी नित्यानंद महाराज के नेतृत्व में कोरोना वायरस को विश्व से समाप्त करने के लिए शाम को नित्य हवन यज्ञ किया जा रहा है। जिससे कि विश्व से कोरोना वायरस की हमेशा के लिये समाप्ति हो। इसके अलावा ग्रामीणों ने वायु मण्डल में कार्बन डाई ऑक्साइड को कम करने और शुद्ध प्राणवायु ऑक्सीजन की व्रद्धि हेतु मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया है। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा से धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी लोग स्वस्थ रहें, अब कोरोना से किसी की असमय मृत्यु न हों इसके लिये सभी गांववासियों ने ईश्वर का आहवान करते हुवे सृष्टि की रक्षा हेतु कामना की है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी नित्यानंद महाराज, जीवेंद्र तोमर, रेनू चौधरी, चंद्रशेखर यादव, चीनू चौधरी, गोगामेड़ी समिति से सोनवीर पाल, चन्द्र किरण सिंह, शुभम पाल, भोला यादव, यशपाल चौहान, प्रदीप कुमार, कर्ण मिस्त्री, रामकुमार पाल, अमित पाल, शामिल हुवे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours