हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना काल मे जब हर कोई विभिन्न प्रकार से हानि झेल रहे हैं तो उसके बावजूद हरिद्वार में भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक निरन्तर जरूरतमंदों की यथासंभव मदद कर रहे हैं। इसके लिये वह अपने निवास से गरीब जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर रहे हैं। चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हरिद्वार का व्यवसाय 1 वर्ष में पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिस कारण आर्थिक रूप से गरीबी की मार झेल रहे परिवार पूरी तरह हताश और निराश होकर टूट चुके है। साथ ही हरिद्वार का व्यवसाय जो कि पूर्णता यात्रियों पर निर्भर है परंतु कोविड- कर्फ्यू लागू होने के कारण हरिद्वार में यात्रियों के ना आने से हरिद्वार वासियों के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कौशिक ने कहा कि गरीबी अपने आप में किसी अभिशाप से कम नहीं है, उन्होंने हरिद्वार के संभ्रांत एवं संपन्न नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भगवान ने यदि आपको सक्षम बनाया है तो संकट की इस घड़ी में आप अपनी सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों की यथासंभव सहायता अवश्य करें, ताकि कोई गरीब परिवार भोजन के अभाव में भूखा ना रहे। उन्होंने कहा की महंत रोहित गिरी, कीर्ति कांत शर्मा,  एवं अन्य सहयोगियों की मदद से जरूरतमंदों की सहायतार्थ हेतु उनका यह प्रयास यू ही जारी रहेगा। इस पुनित कार्य मे शिवम कौशिक, अनुज मित्तल, भजन सिंह, प्रताप कन्याल, मोहित शर्मा, आकाश वशिष्ठ, विनोद कुमार, बादल वशिष्ठ आदि ने सहयोग किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours