हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। पहली बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसमें गर्मी से काफी हद तक राहत भी पहुची हैं। लेकिन यह बारिश कुछ लोगों की पोल भी खोल रही है। अभी कुम्भ मेले को बीते हुए कुछ ही समय बीता हैं। जिसमें पूरे हरिद्वार को नया नवेला कर दिया गया था। और कुछ हद तक पुराने गढ्ढो को शॉर्टकट तरीके से काम चलाऊ कर दिया था।
 |
| ज्वालापुर ओवरब्रिज |
लेकिन इस बारिश ने ही सारे करे कराये पर पानी फेर दिया और प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। ही हाँ हम बात कर रहे है कुछ समय पहले बनी सड़कों की, जहां बारिश ने इन सड़कों की पोल खोल कर दी। ओर ऊपर से नजारा हरिद्वार के मुख्य चौराहों जैसे भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे फाटक अंडर ब्रिज रोड़ से लेकर सब्जी मंडी के पास के अंडर पास ब्रिज सभी में गंगा नदी बहती हुई दिखाई दी।
 |
| भगत सिंह चौक |
जिसके कारण दिन में इन रास्तों से आने जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। ये तो सुकर हैं प्रकर्ति का जो कुम्भ को बिना किसी बारिश के निकाल दिया नहीं तो ऐसे हालात में तो शायद कुंभ मेले के दर्शन के लिए भी इन नदियों को पार करके जाना पड़ सकता था। करोडों रुपये खर्च होने के बाद भी स्थिति जैसी की तैसी ही है। इन रास्तों पर पहले भी जल भराव होता था और आज भी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours