हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। विश्व हिंदू संस्था का मिशन भरोसा के चलते गली-गली में किया जा रहा है सैनिटाइजर, सभी लोगों को दिया जा रहा है भरोसा कि हम है और कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार की स्थिति को देखते हुए संस्था में महिला मोर्चा भी सामने आया है, आज मॉडल कॉलोनी को किया सेनीटाइज। उत्तराखंड सरकार की कोरोना गाइडलाइन के चलते कर्फ़्यू के दौरान विश्व हिंदू संस्था महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना राजपूत के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रयास 16 वे दिन भी जारी रहा, युवा अध्यक्ष प्रशांत प्रजापति के द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कनखल रामलीला ग्राउंड वाली गली, बंधु बिस्तर भंडार वाली गली, चंद्राचार्य चौक, मॉडल कॉलोनी, शंकराचार्य चौक व पुलिस बूथों एवं विभिन्न क्षेत्रों मे जाकर अपनी निजी मशीन एवं संस्था कार्यकर्ताओं के सहयोग से सैनिटाइजर छिड़कने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। यह सब विश्व हिंदू संस्था मिशन भरोसा के चलते सभी को संस्था की ओर से ऐसा भरोसा दिलाया जा रहा है कि संस्था और सरकार उनके साथ हैं वह बस उन पर भरोसा रखें व सभी को कोविड-19 से बचाव के विषय में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है एवं कोरोना से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी भी दी जा रही है। वहीं प्रशांत प्रजापति ने कहा कि लॉक डाउन का मतलब अपने क्षेत्र में साफ सफाई रखना एवं कोविड-19 नाशक सैनिटाइजर का छिड़काव आदि के लिए लॉकडाउन सरकार द्वारा किया जाता है। विश्व हिंदू संस्था अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सरकार के सहयोग के रूप में जनहित के कार्य निरंतर कर रही है पिछले वर्ष भी हमारे देश की स्थिति के साथ-साथ उत्तराखंड की स्थिति भी खराब थी। उस वक्त भी विश्व हिंदू संस्था का प्रत्येक कार्यकर्ता साफ-सफाई सैनिटाइजर एवं दिहाड़ी मजदूरों को भोजन से लेकर सारी व्यवस्था अपनी क्षमता अनुसार संस्था के द्वारा कि है थी। आज भी विश्व हिंदू संस्था का प्रत्येक युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन पर समाज हित के हर कार्य करने को तैयार है संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति व राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी निरंतर प्रयास कर रहे हैं एवं गरीब मजदूर बेसहारा लोगों की संस्था की ओर से अपनी क्षमता के अनुसार मदद की जा रही है उन्होंने कहा कि लोग सरकार में कमी ना निकाले सरकार का सहयोग करें। गौ, गंगा, गायत्री, राष्ट्र वह समाज हित के काम करने वाली विश्व हिंदू संस्था सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी क्षमता अनुसार हर वक्त खड़ी रहेगी।हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, बीएचईएल, हरिद्वार ग्रामीण के कई क्षेत्रों को सैनिटाइजर करने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित सतवीर सिंह राठौड़, नेम चंद सैनी, वीरेंद्र कुमार, निशांत प्रजापति, अंकित रोहिल्ला, अभिषेक रोहिल्ला, कृष्णा प्रजापति एवं संस्था के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours