हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जहां पूरे देश मे दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपनो के अंतिम संस्कार के लिए भी आगे नही आ रहे है, वहां शहर के कुछ युवाओ ने वह कर दिखाया जो समाज के लिए एक मिसाल है। अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री अंकित राठौर को उनके संगठन अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री विवेक वर्मा ने फोन कर बताया कि एक परिवार रानीपुर मोड़ के नजदीक एक कालोनी में रहता है उनके पति का आज स्वर्गवास हो गया है। और उनके बच्चे गुजरात मे रहते है। यहाँ सिर्फ उनके माँ-बाप रहते है और उनके शरीर को कंधा देने के लिए उनके पड़ोसी भी आगे नही आ रहे है, तो अंकित राठौर ने तुरंत कहा कि आप उनको शमशान ले जाने कि तैयारी करिए कंधा हम देंगे। उसके बाद अंकित राठौर ने तुरंत अपने साथियों पंकज नागर, साहिल वर्मा, आकाश पँवार को फोन करके जानकारी दी व उनको बुलाया और मृतक के घर पहुंचे और उनका कनखल श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया। अंकित राठौर ने बताया कि कई सामाजिक कार्य वह निरंतर करते रहते है जैसे रक्तदान, राशन वितरण, मास्क, सेनिटाईजर, बैड, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर बैड और रेमडेसिविर इंजेक्शन जरूरतमंदो को दे चुके है और यह कार्य लगातार जारी रहेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours