हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 50 किट एसएसपी ऑफिस, 50 किट एंबुलेंस स्टाफ और मायापुर चौकी, चण्डीघाट चौकी में दि गई। अक्सर आपने खादी नेताओं को सुरक्षा में खाकी पुलिसकर्मियों को देखा होगा। लेकिन कोरोना के संक्रमण काल में कांग्रेस नेता पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाने में लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी की ओर से पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव की किट बांटी जा रही है। कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद खारी और उनके साथी अब तक 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किट बाँट चुके है।
इस किट में हैंड सेनेटाइजर, बिस्कुट, जूस और ए न 95 मास्क है। प्रमोद खारी का कहना है कि हमारे पुलिस के जवान जनता की सेवा में जुटे है। जिस समय हर आदमी कोरोना से देर रहा है। पुलिसकर्मी अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर हमारी सुरक्षा कर रहे है। आम जनता को भी अपना सहयोग पुलिस को देना चाहिए। कोरोना की इस महामारी के बीच पुलिस के जवान अपने परिवार को छोड़ कर आम जनता के लिए दिन रात कार्य कर रहे है। उसमें हमारी भी जिम्मेदारी अपने पुलिस के जवानो के लिए बनती है। 
हर आदमी को थोड़ी कोशिश करनी चाहिए कि उनका ख्याल रखा जाएं।  प्रमोद खारी ने कहा कि यह समय राजनिति का नहीं है सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर फ्रंट लाइन वर्कर और जरुरत मंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। प्राउड खारी इससे पहले नर्सेज के लिए भी किट उपलब्ध करा चुके है। उनकी ओर से जरुरतमंदो के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। पिछले साल भी उनकी ओर से लॉकडाउन में कई जरुरतमंद लोगो की मदद की गई थी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours