हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर तहसील में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी कि अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील लक्सर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तहसील व्यापारी मंडल अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रतिभाग किया गया बैठक में एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया वह स्वयं टीका लगाएं और अपने परिजनों को भी अनिवार्य रूप से स्वीकार लगाना सुनिश्चित करें इसके साथ ही यह भी अपील की गई कि जब भी किसी अधिवक्ता के गांव या कॉलोनी में टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाए तो अनिवार्य रूप से अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें और टीकाकरण केंद्रों में लाकर टीका लगवाए वही सभी उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा भी तहसील प्रशासन ओर स्वास्थ्य विभाग को आश्वस्त किया गया की उनके स्तर से पूरी मेहनत की जाएगी व पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा, बैठक में डॉ अनिल वर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्सर कुवर पाल सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन लक्सर संजय सिंह महासचिव बार एसोसिएशन लक्सर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours