हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज एसएसपी कार्यालय पहुंचे मीडियाकर्मियों को हरिद्वार एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण एस० ने आश्वासन देते हुए कहा कि विगत दिनों पूर्व हरिद्वार नगर कोतवाली में एक वरिष्ठ पत्रकार पर दर्ज हुए मुकदमे में विवेचक को पक्षकारों के बयान दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान ने हरिद्वार कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि, 23 मई रविवार को प्रातः 9 बजकर 45 मिनट पर सीपीयू उप निरीक्षक ने अपने वाहन चालक व तीन सिपाहियों ने रेलवे रोड स्थित दिल्ली से प्रकाशित एक लोकप्रिय दैनिक अखाबार के कार्यालय पर पहुंच कर उनके व स्टाफ के साथ अभद्रता की और धमकी देते हुए कहा कि आप ने जो आरटीआई के अन्तर्गत मेरे खिलाफ सूचना मांगी है उसे वापस ले लो नहीं तो झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवा दूँगा। इसके बाद हरिद्वार कोतवाली में वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश के खिलाफ मुकदमा अभियोग पंजीकृत करवा दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान स्वयं एक पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के सदस्य हैं। इस घटना के बाद सभी पत्रकारों में रोष है। इसी कडी में प्रेस क्लब हरिद्वार का एक प्रतिनिधि मंडल भी एसएसपी हरिद्वार से मिला, जिस पर एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि मैं इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वरिष्ठ पत्रकार को न्याय दिलाएंगे। वहीं, कुछ दिन पूर्व एनयूजे आई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सलाहकार, डीजीपी, एसएसपी हरिद्वार को पत्र भेजकर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चैाहान के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग। मुकदमा पंजीकृत अभियोग शीघ्र वापस नहीं होता है तो समस्त पत्रकार संयुक्त रूप से आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours