हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां कोरोना महामारी में कोविड कर्फ्यु के चलते रोजमर्रा दिहाडी मज़दूरी करने वाले परिवार को खाने का संकट सता रहा है दो वक्त की रोटी के लिए भी भटकना पड़ रहा है ऐसे में ऐसे परिवारों के लिए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन हौसला के तहत 50 गरीब जरूरतमंद परिवारों को लक्सर की सुल्तानपुर चौकी पुलिस द्वारा राशन वितरित किया गया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी इचांर्ज अंकुर शर्मा ने ऐसे गरीब जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर क्षेत्र के लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया ऐसे मे खाकी की कठोर छवि कोरोना काल में रहमदिल बनकर उभर रही है जिससे कि उत्तराखंड मित्र पुलिस की प्रदेश में हर ओर प्रशंसाए होती भी नजर आ रही हैं। राशन वितरण में अंकुर शर्मा सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज, कॉन्स्टेबल दिनेश कुँवर, अब्बल सिंह, नारायण, सतेन्द्र, सुशील अजीत आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours