हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। आगामी ईद के त्यौहार को देखते हुए लक्सर कोतवाली में सीओ विवेक कुमार की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बढ़-चढ़कर मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। वही सीओ विवेक कुमार ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही रहकर ईद के त्यौहार को मनाएं क्योंकि एक बार फिर कोरोना संक्रमण परदेस में तेजी से फैल रहा है। जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात बरतने की बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और सामाजिक दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान आयोजनों पर पाबंदी लागू है। किसी भी प्रकार के बाजार या मेला लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई देते हुए कोरोना संक्रमण के चलते ईद को घरों में ही मनाने की अपील की है। वही बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours