हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर निगम बोर्ड हरिद्वार की उषा ब्रेको की लीज अवधि बढ़ाये जाने प्रस्ताव की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आपत्ति जताते हुए आपदा में अवसर की बात की। सुनील सेठी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर ऐसे बोर्ड को भंग करने की मांग की जो हरिद्वार की जनता की सुख सुविधाओं को छोड़कर निजी स्वार्थ साधने का कार्य कर रही है, निगम द्वारा जो 15 मिंट में मिलकर प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई उसमें उन्ही के कुछ पार्षद आरोप लगा रहे है। जब लीज अवधि समाप्त हो गई तो इसका नियंत्रण सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। बोर्ड की बैठक में कम्पनी के अधिकारियों का उपस्तिथ होना भी इस प्रस्ताव पर सवालिया निशान लगा रहा हैं। जहाँ एक तरफ कोरोना काल में सफाई व्यवस्था हो या फॉगिंग सेनेटाइज कार्य जिसमे निगम बोर्ड फेल रहा और एक दूसरे पर आरोप प्रतायरोप का खेल खेलता रहा। वही दूसरी तरफ एकजुट होकर उषा ब्रेको पर मेहरबानी जता कर सीधे सीधे अपने निजी स्वार्थों की तरफ इशारा कर रहा है ऐसे समय पर निगम जो जनता की सरकार कहलाने का कार्य करता है, उसने जनता को ठगने का कार्य किया है ऐसे हरिद्वार निगम बोर्ड से जनता जवाब मांग रही है जिसे नैतिकता के आधार पर भंग कर देना चाहिए हम राज्यपाल महोदय से इसकी जाँच की मांग के साथ ऐसे बोर्ड को भंग करने की मांग करते है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours