हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार द्वारा 19 अप्रैल से चल रहे ABVP कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद अब तक रक्त, प्लाज्मा, भोजन, ऑक्सीजन, बेड, मास्क व सैनिटाइजर आदि सुविधाएं जरूरतमंदों को निरंतर उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में रविवार को विद्यार्थी परिषद के बहादराबाद इकाई के कार्यकर्ता अक्षय चौहान ने जगजीतपुर के माँ गंगे ब्लड सेन्टर में पहुँच कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आपातकाल स्थिति में AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता होने पर रक्तदान किया। अपने इस सेवा कार्य में विद्यार्थी परिषद अब तक 56 यूनिट रक्तदान कर चुका है। हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घरों में संपर्क करके संख्या के आधार पर मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया है और सामाजिक स्थलों पर लगातार सैनिटाइजेशन का काम भी जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के द्वारा यह सेवा कार्य कोरोना महामारी के दौरान जारी रहने वाले हैं तथा आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए भी विद्यार्थी परिषद प्लाज्मा दाताओं की सूची तैयार कर रहा है जिससे आने वाले समय में यदि किसी को रोना मरीज को तत्काल प्लाज्मा की आवश्यकता पड़े तो विद्यार्थी परिषद उनकी मदद के लिए आगे आ सके। हरिद्वार नगर से सह मंत्री आदर्श कश्यप ने कहा टीकाकरण से पूर्ण रक्तदान करना हर स्वस्थ व्यक्ति का लक्ष्य होना चाईए, हमारे एक यूनिट रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान भी बच सकती है, तो सभी युवाओं से अनुरोध है कि कोविड वैक्सीन लगने से पहले रक्तदान करें और समाज हित मे हर सम्भव प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर बहादराबाद इकाई से कार्यकर्ता पुष्पेंद्र चौहान मौके पर उपस्थित रहे उन्होंने कहा ABVP कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत लगातार कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें हम जरूरतमंद लोगों को एवं गरीबों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। साथ ही साथ हम लोगों को रक्त एवं प्लाज्मा भी पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जिससे इनकी कमी से किसी भी मरीज को इलाज में बाधा ना आ सके। मौके पर रक्तदाता अक्षय चौहान, नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप, पुष्पेंद्र चौहान व कुंवर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours