हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खेड़ी खुर्द गांव में बीती 6 मई को हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस हत्याकांड के 6 आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है बता दें कि बीती 6 मई को लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में दो पक्षों में रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है वही आज हत्याकांड के फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है और आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वही कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है। हत्या में फरार चल रहे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours