हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने ईद के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को सामूहिक रूप से न मिलकर सीमित संख्या गणमान्य जनों से मिल कर कहा कि आज ईद का सबसे बड़ा सन्देश यही है कि हम महामारी से बचाव के लिए वेक्सीन टीकाकरण अधिक से अधिक संख्या में कराएं। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिनग, सैनिटाइजर के प्रयोग, मास्क की अनिवार्यता तथा मुस्लिम समुदाय से अधिक से अधिक कोरोना से बचने के लिए दवा लेने की अपील की। ईद के अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने मुस्लिम इलाको में घूम-घूम कर के सफाई, व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा सड़कों व नालों की स्थिति का जायज़ा भी लिया, साथ ही ईदी के तौर पर मुस्लिम भाइयों को निगम की प्रगति रिपोर्ट तथा सैनिटेशन किट पेश की। मेयर गौरव गोयल ने मोहल्ला सोत स्तिथ सर्वधर्म त्यौहार समिति के अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी, नफ़ीसुल हसन, एडवोकेट जावेद अख्तर, रियाज़ क़ुरैशी आदि से उनके निवास पर मिल कर ईद सकुशल सम्पन्न होने पर बधाई दी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours