हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिला सूचना अधिकारी अर्चना की पहल पर आज प्रेस क्लब हरिद्वार में कोरोना वैक्सीन का कैम्प लगवाया गया, जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाई, इस शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों ने वैक्सिंन लगवाई, पूरे प्रदेश में यह पहला कैंप है जो जिला सूचना विभाग हरिद्वार द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगाई गई है।।इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने कहा कि पत्रकार फ्रंटलाइन वर्कर की तरह इस महामारी के समय में कार्य कर रहे हैं, इस महामारी में पत्रकारों को टीका लगना बेहद जरूरी महसूस हो रहा था। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से बातचीत करके जिलाधिकारी सी रविशंकर के दिशा निर्देश के बाद प्रेस क्लब में आज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिवार वालों ने वैक्सीनेशन करवाया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष दीपक नौटियाल, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, नवनिर्वाचित महामंत्री राजकुमार, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आशीष मिश्रा व कुलभूषण शर्मा अन्य पत्रकार और सूचना विभाग की ओर से अरुण कुमार और गीता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे थे। जिला सूचना अधिकारी अर्चना के इस प्रयास की प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनका आभार जताया। वहीं दूसरी ओर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती अर्चना ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और अन्य पत्रकारों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है, उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता के अलावा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की तारीफ की। जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने बताया कि कल 15 अप्रैल को भी प्रेस क्लब हरिद्वार के परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा जो पत्रकार या उनके परिजन छूट गए हैं वे कल टीका लगा सकते हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours