हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। कोरोना वायरस यह एक ऐसा नाम है। जो आज बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के दिल में अपनी दहशत बना चुका है। क्योंकि यह ऐसी खतरनाक बीमारी है। जिसका ये भी पता नहीं चलता कि कब आप के अन्दर पैर पसार गयी। और जब तक पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। और जान बचाने तक के लाले पड़ जाते हैं। इसीलिए बड़े-बड़े नेताओं से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार मास्क और दो गज की दूरी को सख्ती से ध्यान रखने को बोल रहे है। ताकि इस वायरस की चेन को तोड़ा जा सके और इस बीमारी से लड़ा जा सके। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मई और जून माह में गरीबों को मुफ्त में पाँच किलो राशन वितरण की घोषणा भी की है।
 |
|
जिसका असर राशन डीलरो की दुकानों पर दिखाई दे रहा है। और जनता इसका लाभ उठाने के लिए लाईनों में आकर खड़ी हो रही है। लेकिन इस पाँच किलो मुफ्त राशन के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते दिख रहे हैं। और प्रधानमंत्री के नारे दो गज दूरी मास्क है जरूरी को ताख में रखते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत शिवलोक कॉलोनी वार्ड-16 में राशन डीलर की दुकान पर देखने को मिला है, जहाँ आम जनता मुफ्त राशन लेने में मस्त हैं, किसी को भी सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं पता। ऐसे मुफ्त राशन के चक्कर में न जाने कितने लोग इस वायरस का शिकार हो कर अपने-अपने घरों को जायेंगे और पता नहीं कितने और लोगों को संक्रमित और करेंगे। यदि इसके लिये प्रशासन व स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो वायरस की चेन को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जायेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours