हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पथरी थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा के क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में खलबली है। हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देश और देहात एसपी और क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में छापेमारी से अवैध शराब का कारोबार करना मुश्किल हो गया है। अवैध शराब का गढ़ कहे जाने वाले सहदेवपुर में थानाध्यक्ष अमर चंद शर्मा की कार्यवाही निरन्तर जारी है। कई जगह छापेमारी के बाद नाले के किनारे लगभग 10 हजार देशी शराब के लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। यह लाहन ड्रम के अंदर छिपाकर रखा गया था। इसके अतिरिक्त दूसरी अन्य कार्यवाही में इककड कलां गांव के निकट बीती रात 7 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। लेकिन अपराधी को गिरफ्तार करने से पहले ही वह फ़रार होने में कामयाब रहा। पथरी थानाध्यक्ष अमरचंद शर्मा ने कहा कि अपने क्षेत्र से अवैध शराब के धंदे बन्द कराने में जनता को पुलिस का साथ देना होगा। अवैध शराब की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours