हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोविड-19 के पीड़ित लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने पर हुई चर्चा उत्तराखंड ओबीसी मोर्चा की प्रदेश वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने की। इसका संचालन देहरादून महानगर के महामंत्री बेजराज रावत ने किया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत और सबसे बड़ा मोर्चा ओबीसी मोर्चा है। ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मेहनत कर संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी यह मोर्चा माननीय प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में बहुत मजबूती से कार्य करेगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि सभी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने स्तर से कोरोना जैसी महामारी में मजबूर, बेसहारा लोगों की संगठन के माध्यम से मदद करें और अपना भी बचाव रखें। उत्तराखंड के सोशल मीडिया प्रभारी पवन भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों पर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे मोर्चों को और बहुत काम मिलने हैं, ऐसे में अपनी सुरक्षा का ध्यान भी रखते हुए मजबूती से जनहित के काम करें। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यालय प्रभारी सत्यपाल सैनी, प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश, अशोक शर्मा, देहरादून जिला महामंत्री रविंदर धीमान के साथ प्रदेश में जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours