हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा कोविड-19 की वैश्विक महामारी को देखते हुए 31 मई 2021 तक उत्तराखंड में प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मंडलों के समस्त जनपदों में सेवाकार्यक्रम किये जा रहे हैं, ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा इस कठिन दौर में कोविड-19 से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर सम्भव कोशिश कर रहा है, उसी क्रम में जनपद पौड़ी में 22 मई श्रीनगर शाखा की तरफ से वेविनार के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत की अध्यक्षता में बैठक प्रारम्भ हुई तथा बैठक मे यह चर्चा की गई, कि कोरोना काल में किस तरह श्रीनगर शाखा की तरफ से कोविड-19 से प्रभावित जरूरत मन्दो की किस तरह  मदद की जाय व इसके संक्रमण को रोकने के लिए किस तरह प्रयास किए जाए, इस पर चर्चा की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी से प्राप्त सेनेटाइजर, मास्क, फेससील्ड का वितरण जरूरत मन्द लोगो को इसी सप्ताह से किया जाएगा एवं श्रीनगर में स्थापित राजकीय कार्यालयों मे उक्त साम्रगी वितरित की जाएगी, तथा जिससे कर्मचारियों को कोरोनाकाल में सुरक्षा प्रदान हो सकें। चर्चा में प्रतिभाग करते हुए महेश गिरि ने कहा कि इस कठिन दौर में सबसे पहले हमें स्वयं सुरक्षित रखना है, और साथ में हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति इस काल में भूखा न सोये, श्रीमती पूजा नेगी के द्वारा इस काल में मानवता के लिए एक चुनौती मानते हुए कहा कि वो अपनी और से भी संगठन को विश्वास दिलाती है कि वो इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हर सम्भव सहयोग देगी, ईश्वर सिंह चौहान ने विभागीय दायित्वों के साथ इस कार्य में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं रहेगें, शाखा अध्यक्ष राकेश रावत ने पेरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के साथ साथ उनके  परिवारों को भी टीकाकरण को प्राथमिकता में रखने की बात की, श्रीकृष्ण उनियाल द्वारा संगठन को विश्वास  दिलाया कि इस दौर में श्रीनगर इकाई  मदद के लिए हमेशा साथ होगी, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कोरोना काल में संगठन के कार्य की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी साथियों का आभार प्रकट किया, साथ ही उन्होंने अपने उस सकल्प को भी दोहराया कि हमारा संगठन विभागीय जिम्मेदारियों के साथ कोशिश-19 के प्रभावित लोगों की सेवा में हमेशा खड़ा रहेगा, कोरोनाकाल मे जो हमारे साथी मेडीकल कॉलेज, अस्पताल मे कोविड की ड्यूटी कर रहे है उनके रहने के लिए प्रशासन अलग से व्यस्था करे जिससे उनके परिवार संक्रमित होने से बच सके तथा उनके परिवारिकजनों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करवाया जाय। अंत मे सौरभ नौटियाल, नानी एवं जसपाल गुसाईं के भाई का कोरोना बीमारी से निधन होने पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा दुःख व्यक्त किया गया।  बैठक मे प्रान्तीय महा सचिव सीताराम पोखरियाल, श्रीनगर शाखा संयोजक महेश गिरी, श्रीनगर शाखा अध्यक्ष राकेश रावत, भवान सिंह नेगी, पूजा नेगी, अमित रावत, नरेश भट्ट मंडलीय सचिव, श्रीमती योगिता पन्त, ईश्वर सिंह चौहान उपस्थित रहे। तथा संचालन मनोज भण्डारी द्वारा किया गया। इससे पूर्व शाखा संरक्षक महेश गिरि व श्रीकृष्ण उनियाल द्वारा कोरोना आपदा में जरूरतमंद को राहत देने के लिए चलायी गयी, पौड़ी पुलिस कप्तान पी०रेणूका देवी मुहिम कम्यूनिटी बास्केट मे शाखा श्रीनगर गढ़वाल की भागीदारी करते हुए 10 परिवारों के लिए राशन पुलिस कोतवाली श्रीनगर गढ़वाल  को उपलब्ध कराई गई, साथ ही कोतवाल महोदय से आगे भी हर सम्भव सहयोग देने का वादा किया। कोतवाल हरिराम ओम चौहान से इस पहल में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा श्रीनगर गढ़वाल को धन्यवाद दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours