हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरीद्वार। उत्तराखंड के डी०जी०पी अशोक शर्मा के दिशा निर्देश पर मिशन हौसला के तहत लोगो को बहुत मदद पुलिस के द्वारा मिल रही है। इसी क्रम में आज हरिद्वार जनपद के कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के द्वारा मिशन हौसला के तहत मोहल्ला कस्साबान के सीनियर सिटीजन हाजी मुख्तार 80 वर्ष के द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके जानकारी दी कि 80 वर्ष के बुजुर्ग हाजी मुख्तार की दवाई खत्म हो गई, ओर वह बहुत बुजुर्ग होने के कारण दवा लाने में असमर्थ है। इस सूचना पर रेल चौकी पुलिस द्वारा कांस्टेबल अमित गॉड व कांस्टेबल द्वारा स्वयं बी०एच०ई०एल सेक्टर-6 जाकर दवा लाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग हाजी मुख्तार को दी गई। जिसके बाद उस बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा ज्वालापुर पुलिस का धन्यवाद किया गया। ज्वालापुर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की हर ओर काफी प्रशंशा हो रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours