हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। खबर हरिद्वार से है जहां रिहाइशी इलाको में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है। हरिद्वार के भूपतवाला में एक मकान से जहां खतरनाक किंग कोबरा निकलने से हड़कंप मजा रहा, तो वही भेल क्षेत्र के सेक्टर तीन से रेड स्नेक प्रजाति के नाग और नागिन का जोड़ा मिलने से लोगो में खलबली मची रही। दोनों जगह सांपो के निकलने की सूचना स्थानीय लोगो ने वन विभाग को दी। सूचना पर दोनों क्षेत्रो में मौके पर पहुचे वन विभाग की क्यूू.आर.टी टीम के सदस्य तालिब और संतन सिंह ने सांपो का रेस्क्यू किया। और खतरनाक सांपों को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम सांपों को अपने साथ लेकर गई है जिससे उन्हें वापस जंगल में सुरक्षित छोड़ा जा सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours